लड़कियों से पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में ज्यादातर शादियां अरेंज होती है ऐसे में लड़का और लड़की जब पहली बार शादी के परपज से मिलते हैं उनके लिए यह बहुत कठिन होता है की i इस पहली मीटिंग में क्या बातचीत करें और शुरुवात कैसे की जाये | यहां हम आपको कुछ एसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे कि  आप एक फ्रेंडली तरीके से कैसे इस महत्वपूर्ण मेटर पर बातचीत कर सके |  यह टिप्स लड़के और लड़की को कंफर्टेबल बनाने में मदद करेंगे - ताकि लड़का और लड़की आपस में एक दूसरे के बारे में जान सके |

सबसे पहले अपनी नर्वसनेस को अपनी स्माइल के साथ दूर कीजिए, एक दूसरे को कंफर्टेबल करवाने का प्रयास कीजिए

कंफर्टेबल माहौल बनाने के लिए पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न

1 आई कॉन्टैक्ट बनाते हुए कॉन्फिडेंस से बात कीजिए, सबसे पहले बात शुरू करने के लिए आप उससे उसके नाम का अर्थ पूछ सकते हैं | उसके नाम की प्रशंसा करते हुए कह सकते है कि क्या अच्छा नाम है, वैरी स्वीट नेम है यूनिक नेम आदि |

2 उसके बाद हॉबी से रिलेटेड प्रश्न पूछे जा सकते हैं, यहां से एक इंटरेस्टिंग कन्वर्सेशन स्टार्ट हो सकता है क्योंकि लड़की के बारे में उसकी लाइफ़स्टाइल, नेचर के बारे में जानने को मिलेगा|

3 आस पास अपनी नजर दोडईये, दीवार पर कोई पेंटिंग या आर्टवर्क लगा हुआ हो तो उसके बारे में पूछ सकते हैं कि क्या यह आप ने बनाया है | यह लड़की द्वारा बनाया गया हो तो उसकी प्रशंसा करना नहीं भूले|

4 पसंदीदा कलर, मूवी, एक्टर, एक्ट्रेस के बारे में पूछे (यहाँ से आइडिया मिलेगा की लड़की किस तरह का लड़का चाहती है)

5 फैमिली में सबसे नजदीक कौन है|

7 फ्रेंड सर्कल के बारे में पूछे (इससे पता चलेगा कि वह कितनी सोशियल है)

8 फेवरेट सॉन्ग के बारे में पूछे, उसको गाने के लिए भी कह सकते हैं (आप जान पाएंगे कि उसकी आवाज वास्तव में कितनी मधुर है)

9 उसके डेली रूटीन के बारे में पूछे, अगर जॉब में है तो ऑफिस से आने के बाद क्या करती है, फ्री टाइम का कैसे यूज़ लेती है | इससे आपको पता चलेगा कि उसका प्रतिदिन का रूटीन कैसा है |

10 उसकी फेवरेट डिश के बारे में पूछे, उसके बाद उसकी कुकिंग कैसी है क्या बना लेती है के बारे में पूछे इससे आपको पता चलेगा शादी के बाद आप को कैसा खाना खाने को मिलेगा या आपको  बना के खिलाना पड़ेगा

अब बातचीत को अगले लेवल पर ले जाते हैं जो कि सही मायने में पूछे जाने वाले प्रश्न है-

1 भविष्य को लेकर उसकी क्या आकांक्षाएं हैं, क्या योजनाएं हैं

2 अगर वह अच्छी क्वालिफाइड है कैरियर के उद्देश्य से उस की क्या योजनाएं हैं, क्या वह जॉब करना चाहती है या घरेलू महिला के तौर पर रहना पसंद करेगी

3 उससे पूछे कि उसके पार्टनर से उसकी क्या अपेक्षाएं है

4 उससे कैरियर फैमिली और मनी की प्रेफरेंस के बारे में पूछ जा सकता है |

 5 ज्वाइंट फैमिली के बारे में पूछ सकते हैं| जिससे यह समझने में आसानी होगी कि वह ज्वाइंट फैमिली में रहना पसंद करती है या सिंगल रहना चाहेगी

6 यह भी पूछा जा सकता है कि किसी दूसरे शहर में शिफ्ट होने के लिए तैयार है या जरूरत होने पर किसी दूसरे कंट्री में

7 क्या शादी के बाद भी पढ़ना चाहेगी ?

इसके अतरिक्त आपके मन में जो प्रश्न है उनको शालीनता के साथ आप पूंछ सकते है | कोशिश यह होनी चाहिए कि एक ही मीटिंग में सारी बातचीत अच्छे से कर ली जाए पर फिर भी मन में कुछ कन्फ्यूजन सा रहे तो उसे दूर करने के लिए दोबारा मीटिंग अरेंज की जा सकती है |